कविता

मेरा भारत महान

एक तरफ सरहद पे खड़ा जवान,
जिसके दिलों पे बसता है
देशभक्ति का जुनून और तुफान।
दूसरे तरफ खेतों में पसीना बहाते किसान,
जिसके दिलों में बसता बस यही अरमान कि कमी न हो देश में अन्न का भंडार
रुकता नहीं है कभी इनका परिश्रम की रफ्तार।
यही तो हैं हमारे देश की शान,
एक तरफ जवान तो दूसरी तरफ किसान
हम भारतवासी करते हैं इनका सम्मान
तभी तो हम गर्व से कहते हैं, मेरा भारत महान।

— मृदुल शरण

Leave a Reply