कविता

मैं सोचता हूं

मैं सोचता हूं …
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास पर दिया धरना
फिर देर रात छोड़ दिया सबको थाने से
जंतर- मंतर पर चली पुलिस की लाठियां
दिल्ली में अराजकता का माहौल
अमित शाह मिले गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में
सोनम बांगचुंग से
किसानों का धरना हुआ स्थगित
और इन ताजा खबरों के साथ-साथ
आई एक सबसे बुरी खबर
सुरंग निर्माण में लगे पच्चीस मजदूर दब गए सिक्किम में सुरंग के भीतर ही
युद्ध स्तर पर प्रशासन लगा है उनको निकालने में
कुछ शव निकाले जा चुके हैं
कुछ अभी फंसे हैं सुरंग में ही राष्ट्र निर्माण में लगे
योद्धाओं के
मरने वालों के लिए पांच लाख मुआवजा और घायलों के लिए पचास -पचास हजार की घोषणाएं
कल तक नई खबरों के आते ही ये सारी खबरें
पुरानी हो जाएगी परंतु
जिन परिवारों के मजदूर बच्चे लगे थे राष्ट्र निर्माण में सुरंग खोदने
उनके लिए न तो सुरंग में अपनों के फंसने की खबरें
पुरानी होंगी और न समय के दिए जख्म ।
मैं सोचता हूं-
राष्ट्र निर्माण में लगा हुआ कोई व्यक्ति यदि मर जाए तो
सरकारी दस्तावेजों में उसे शहीद क्यों नहीं
लिखा जाता?
और मजदूर की शहादत का मुआवजा
पांच लाख की जगह
एक -दो करोड़ क्यों नहीं हो जाता?
बाकी जनता भी सब जानती है पक्ष भी और विपक्ष भी।
किसकी पीठ पर
कितनी रोटियां सेंकी जा सकती हैं
कितनी सेंकी जा रही हैं इस सब का गणित भी।
आज की ताजा खबरें कल सब की सब
बासी हो जाएंगी परंतु समय के दिए ये जख्म
कब बासी होंगे कोई नहीं जानता।

— अशोक दर्द

*अशोक दर्द

जन्म –तिथि - 23- 04 – 1966 माता- श्रीमती रोशनी पिता --- श्री भगत राम पत्नी –श्रीमती आशा [गृहिणी ] संतान -- पुत्री डा. शबनम ठाकुर ,पुत्र इंजि. शुभम ठाकुर शिक्षा – शास्त्री , प्रभाकर ,जे बी टी ,एम ए [हिंदी ] बी एड भाषा ज्ञान --- हिंदी ,अंग्रेजी ,संस्कृत व्यवसाय – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी अध्यापक जन्म-स्थान-गावं घट्ट (टप्पर) डा. शेरपुर ,तहसील डलहौज़ी जिला चम्बा (हि.प्र ] लेखन विधाएं –कविता , कहानी , व लघुकथा प्रकाशित कृतियाँ – अंजुरी भर शब्द [कविता संग्रह ] व लगभग बीस राष्ट्रिय काव्य संग्रहों में कविता लेखन | सम्पादन --- मेरे पहाड़ में [कविता संग्रह ] विद्यालय की पत्रिका बुरांस में सम्पादन सहयोग | प्रसारण ----दूरदर्शन शिमला व आकाशवाणी शिमला व धर्मशाला से रचना प्रसारण | सम्मान----- हिमाचल प्रदेश राज्य पत्रकार महासंघ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत , हिमाचल प्रदेश सिमौर कला संगम द्वारा लोक साहित्य के लिए आचार्य विशिष्ठ पुरस्कार २०१४ , सामाजिक आक्रोश द्वारा आयोजित लघुकथा प्रतियोगिता में देशभक्ति लघुकथा को द्वितीय पुरस्कार | इनके आलावा कई साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित | अन्य ---इरावती साहित्य एवं कला मंच बनीखेत का अध्यक्ष [मंच के द्वारा कई अन्तर्राज्यीय सम्मेलनों का आयोजन | सम्प्रति पता –अशोक ‘दर्द’ प्रवास कुटीर,गावं व डाकघर-बनीखेत तह. डलहौज़ी जि. चम्बा स्थायी पता ----गाँव घट्ट डाकघर बनीखेत जिला चंबा [हिमाचल प्रदेश ] मो .09418248262 , ई मेल --- ashokdard23@gmail.com

Leave a Reply