हमारा झंडा तिरंगा
विधा- कविता
शीर्षक- हमारा झंडा तिरंगा
झंडा तिरंगा हमारी आन, बान और शान है,
इसका सम्मान हमारा अपना सम्मान है,
श्वेत रंग शांति-पथ दिखलाता जीवन को,
लहराता रहे सदा हमारा झंडा, यही अरमान है।
तिरंगा हमारा है अभिमान,
इसके रंगों की शोभा महान,
हमारी हर सांस में रसा-बसा,
ऊँचा झंडा ही हमारी पहचान।
केसरिया साहस सिखलाता,
श्वेत रंग शांति-पथ दिखलाता,
हरा रंग गाता समृद्धता के गीत,
चक्र चलते रहने की रीत सिखाता।
आओ लें हम संकल्प आज
देश से बढ़कर न कोई काज,
देश का मान रखें सदैव ऊँचा,
लहराता तिरंगा हमारा नाज।
स्वरचित और मौलिक
लीला तिवानी
सम्प्रति ऑस्ट्रेलिया
शीर्षक- हमारा झंडा तिरंगा
झंडा तिरंगा हमारी आन, बान और शान है,
इसका सम्मान हमारा अपना सम्मान है,
श्वेत रंग शांति-पथ दिखलाता जीवन को,
लहराता रहे सदा हमारा झंडा, यही अरमान है।
तिरंगा हमारा है अभिमान,
इसके रंगों की शोभा महान,
हमारी हर सांस में रसा-बसा,
ऊँचा झंडा ही हमारी पहचान।
केसरिया साहस सिखलाता,
श्वेत रंग शांति-पथ दिखलाता,
हरा रंग गाता समृद्धता के गीत,
चक्र चलते रहने की रीत सिखाता।
आओ लें हम संकल्प आज
देश से बढ़कर न कोई काज,
देश का मान रखें सदैव ऊँचा,
लहराता तिरंगा हमारा नाज।
स्वरचित और मौलिक
लीला तिवानी
सम्प्रति ऑस्ट्रेलिया
