कविता

गुजरी है जिंदगी

गुजरी है जिंदगी
इतने हादसों से
इतनी साजिशों से,

फिर भी पता नहीं
कैसे दौड़ रही है जिंदगी
पटरी पर,

अब नहीं है कोई शक
है यह जिंदगी ईश्वर के
रहमो करम पर,

भ्रम था सब,
नहीं है कोई किरदार मेरा
इस जमीं पर।

— मृत्युंजय कुमार मनोज

मृत्युंजय कुमार मनोज

जन्म तिथि -3.8.1977 पेशा - सरकारी नौकरी (भारत सरकार) पता- टेकजोन-4, निराला एस्टेट ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) उ.प.201306

Leave a Reply