कविता

तिनका

तिनका डूबते हुए का
सहारा बन जाता है।
तुम एक नाव हो
फिर भी किनारा क्यों
नहीं मिल पाता है।
रुह तक पहुंचने के
बाद भी यदि कोई
ये कहे कि हम
तुम्हें नहीं समझ पाए
तो जीवन व्यर्थ है।
ज़मीं से आसमां तक
का सफर समझ में
आता है मगर जमीं पर
जमीं का हाल कोई
नहीं समझ पाता है।
मुद्दतों से यहीं स़फ़र
करता चला आ रहा है।
हे!मानव तू खुद को
क्यों नहीं समझ पाता है।
तेरा बजूद क्या है
ये कौन तुझे समझाएगा
एक तिनका तुझे
समझ आया है।
मगर तू कौन है।
तू ये नहीं समझ पाया है।
ज़िन्दगी को वसूलों से नहीं
तजुर्बों से जिया जाता है।
कैसी विडम्बना है।
हे!मानव आने का
समय निश्चित है।
पर जाने का तू समझ
नहीं पाता है।
फिर क्यों इतनी
बेरूखी से इतराता है।
कभी नयनों से ही
तस्वीरें खींच लिया करते थे
ये दौर कैसा है,हे!मानव
तू सिर्फ प्रश्न वाचक (?) है।
तू अल्पविराम, पूर्ण विराम,
कोमा, कोष्ठक, सम्बोधन
नहीं समझ पाता है।
तिनका डूबते हुए का
सहारा बन जाता है।
तुम एक नाव हो
फिर भी किनारा
क्यों नहीं मिल पाता है।।

— सन्तोषी किमोठी वशिष्ठ “सहजा”

सन्तोषी किमोठी वशिष्ठ

स्नातकोत्तर (हिन्दी)

Leave a Reply