ग़ज़ल
जब अपने चेहरे से नक़ाब हम हटाने लगते हैं,
अपने ही चेहरे को देखकर डर जाने लगते हैं।
जिनको समझते थे कभी हम राज़दार अपना,
वक़्त आने पर वही राज़ छुपाने लगते हैं।
दोस्त अपने आज क्यों सब बेगाने लगते हैं,
दुश्मन भी अब जाने-पहचाने लगते हैं।
जिनके लिए लुटाई हमने अपनी सारी खुशियाँ,
वही लोग हमको आँखें दिखाने लगते हैं।
रिश्तों की हक़ीक़त जब सामने आती है,
अपने ही अपनेपन से कतराने लगते हैं।
चेहरे पे मुस्कान लिए मिलते हैं जो अक्सर,
दिल में मगर न जाने क्या-क्या छुपाने लगते हैं।
सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ती है यहाँ,
लोग सच से अपना दामन बचाने लगते हैं।
मदन, ज़माने का चलन कुछ ऐसा हो गया है,
लोग आईने से भी नज़रें चुराने लगते हैं।
— मदन मोहन सक्सेना
