धर्म-संस्कृति-अध्यात्म

भगवान् महावीर का स्वतन्त्रता अभियान

किसी के मन में यह जिज्ञासा आ सकती हैं कि भगवान् महावीर ने मुनिधर्म की दीक्षा क्यों ली ? इस प्रश्न का परम्परा से प्राप्त उत्तर हमारे पास हो सकता हैं । वह उससे संतोष हो यह आवश्यक नहीं हैं । भगवान् महावीर तो स्वयं- बुद्ध थे इसलिए स्वयं दीक्षित हो गए , यह उत्तर बुद्धि को मान्य हों यह भी नहीं कहा जा सकता हैं । कोई कार्य है तो उसका कारण भी होना ही चाहिए । यह तर्क हमको प्रभावित कर सकता हैं वह उसके लिए हम थोड़े गहरे में उत्तर सकते हैं । भगवान् अरिष्टनेमि और भगवान् पार्श्व की जीवन घटना आदि – आदि हमारे स्मृति पटल पर आ सकती हैं । क्या महावीर का अन्तः स्थल किसी घटना से आन्दोलित नहीं हुआ हैं ? इस प्रश्न से हमारा मन आलोड़ित हो सकता हैं । वह आखिर में कोशिश से प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा । मनुष्य जन्म कर्मों के बंधन तोड़ने के लिए मिलता है । पर उसका स्वभाव स्वतंत्र होना है । वह संसार में आते ही विरक्ति का भाव भूल जाता है । और सांसारिक भोग-विलास में अधिक चाव लेने लगता है। यह इसलिए होता हैं कि उसने सभी इन्द्रियों के द्वार खोल लिए हैं, वह भीतर की ओर नहीं बल्कि बाहर हैं । इसलिए वह भूल सा जाता है कि आत्मा की असली स्वतन्त्रता मोक्ष का द्वार है न कि ऊपर से आकर्षक दिखने वाला यह भोग-विलास का संसार हैं । इन कायिक और मानसिक आकर्षणों को तभी तोड़ा जा सकता है जब कोई भी विदेह भाव से जीने की कला सीख ले । वह जिससे संसार में रहते हुए भी विरक्त भाव से रह सके। इसी भाव को ज्ञानीजन ने कहा है कि जब आसक्ति का भाव टूटने लगेगा तो आत्मा का दरवाजा स्वतः खुलने लगेगा। भगवान् महावीर महाराज सिद्धार्थ के पुत्र थे । सिद्धार्थ वज्जिसंध – गणतंत्र के एक शासक थे । एक शासक के पुत्र होने के कारण वे वैभवपूर्ण वातावरण में पले- पूसे थे । उन्हें गरीबी, विषमता और भेदभाव आदि का सही से ध्यान नहीं था और न उन्हें इसका अनुभव था कि साधारण आदमी किस प्रकार कठिनाईयों और विवशताओं का जीवन जीता हैं । एक दिन राजकुमार वर्धमान अपने कुछ सेवकों के साथ उद्यान- क्रीड़ा को जा रहे थे । राजपथ के पास एक बहुत बड़ा प्रासाद था । जैसे ही राजकुमार उसके पास गए, वैसे ही उन्हें एक करुण क्रंन्दन सुनाईं दिया । लगाम का इशारा पाते ही उनका घोड़ा ठहर गया । राजकुमार ने अपने सेवक से कहा , जाओ देखीं, कौन , किसलिए बिलख रहा हैं । सेवक प्रासाद के अन्दर गया । वह स्थिति का ज्ञान प्राप्त कर वापस आ गया । राजकुमार ने पूछा- कहों क्या बात हैं? कुछ नहीं , महाराज ! यह घरेलू मामला हैं । तो फिर इतनी करुण चीख क्यों ? गृहपति अपने दास को पीट रहा हैं ? क्या दास उनके घर का आदमी नहीं हैं ? घर का जरूर हैं पर घर में जन्म हुआ नहीं हैं , खरीदा हुआ आदमी हैं । शासन ने न केवल ख़रीदने का ही अधिकार दे रखा हैं, किन्तु क्रीत व्यक्ति को मारने तक का अधिकार भी दे रखा हैं । कहा जाता है कि हर किसी को बोलने की स्वतंत्रता है । इसे जन्मजात अधिकार के रूप में मान्यता है। पर सभ्य समाज में इसे उच्छृंखलता के रूप में स्वीकार्यता नहीं दी जा सकती। वह किसी भी छूट के साथ एक अनकथ शर्त सभ्यता रहती ही है । अतः सभ्य समाज में वाणी की स्वतन्त्रता के साथ सभ्यता का बिल्ला तो अनकहे लगा ही रहता है। इसीलिए तो वह सभ्य समाज कहलाता है।राजकुमार का मन यह सुनकर उत्पीड़ित हो गया । वे उद्यान – क्रीड़ा को गए बिना ही वापस मुड़ गए । अब उनके मस्तिष्क से ये दो प्रश्न बार- बार उभरने लगें- यह कैसा शासन , जो एक मनुष्य को दूसरें मनुष्यों को ख़रीदनें का अधिकार दें । यह कैसा शासन , जो एक मनुष्य को दूसरें मनुष्यों को मारने का अधिकार दें । उनका मन शासन के प्रति विद्रोह कर उठा । उनका मन ऐसा जीवन जीने के लिए तड़प उठा , जहां शासन न हों । कुदरत का यह नियम हैं कि जीवन में हर चीज समय पर होती है । हमें जो कभी-कभी देरी का किस्सा लगता है, वह हमारी जीवन-यात्रा का ही हिस्सा भी होता है । वैसे देखा जाए तो देरी भी हमें कुछ सीखाने ही आती है। वह सोच की परिपक्वता कर देती हैं और अंतर-ऊर्जा भी स्थिर करती हैं । यह निश्चित है कि समय कभी गलत नहीं होता। जब चीजें देर से मिलती हैं तो वे पकी पकाई मिलती हैं। हमें परिपक्व बनाने का देरी तो कुदरत के स्वभाव का एक तरीका है । हम देरी को अभिशाप नहीं, हमारे धैर्य की परीक्षा समझें। हम देखेंगे कभी-कभी देरी जब देरी से लौटती है तो वह अवसर बनकर भी लौटती है। अतः देरी सदा अभिशाप नही हैं । हम समझें उस समय का यही नियम है । वर्धमान को बचपन से ही सहज सन्मति प्राप्त थी । निमित्त का योग पाकर उनकी सन्मति और अधिक प्रबद्ध हो गईं । उन्होंने शासन की परम्पराओं और विधि -विधानों से दूर रहकर अकेले में जीवन जीने का निश्चय कर लिया । वर्धमान शासन – मुक्त जीवन जीने की तैयारी करने लगे।

ओम् अर्हम सा !

— प्रदीप छाजेड़

प्रदीप छाजेड़

छाजेड़ सदन गणेश डूँगरी गेट के पास सबलपुर रोड़ पोस्ट - बोरावड़ जिला - नागौर राज्य - राजस्थान पिन -341502 नम्बर -9993876631

Leave a Reply