हाइकु/सेदोका

हायकू : कवि कविता

कवि हृदय
रवि प्रकाश सम
हुआ उजाला
============
देखि सुमन
गति कलियाँ चली
करने प्रेम
===========
घिरी बदरी
उमड़ि-उमड़ि के
बरसे नीर ,,,,
=========
कविता प्रिय
प्रियतम संदेश
है खुशहाली
=============
प्रथम घटा
घनघोर छोर न
. कवि कविता
================
यथार्तबोध
का नित गुंजन
करे कविता
=================
कवि हृदय
तिमिर विनासक
जग प्रकाश

राजकिशोर मिश्र [राज]

राज किशोर मिश्र 'राज'

संक्षिप्त परिचय मै राजकिशोर मिश्र 'राज' प्रतापगढ़ी कवि , लेखक , साहित्यकार हूँ । लेखन मेरा शौक - शब्द -शब्द की मणिका पिरो का बनाता हूँ छंद, यति गति अलंकारित भावों से उदभित रसना का माधुर्य भाव ही मेरा परिचय है १९९६ में राजनीति शास्त्र से परास्नातक डा . राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से राजनैतिक विचारको के विचारों गहन अध्ययन व्याकरण और छ्न्द विधाओं को समझने /जानने का दौर रहा । प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश मेरी शिक्षा स्थली रही ,अपने अंतर्मन भावों को सहज छ्न्द मणिका में पिरों कर साकार रूप प्रदान करते हुए कवि धर्म का निर्वहन करता हूँ । संदेशपद सामयिक परिदृश्य मेरी लेखनी के ओज एवम् प्रेरणा स्रोत हैं । वार्णिक , मात्रिक, छ्न्दमुक्त रचनाओं के साथ -साथ गद्य विधा में उपन्यास , एकांकी , कहानी सतत लिखता रहता हूँ । प्रकाशित साझा संकलन - युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच का उत्कर्ष संग्रह २०१५ , अब तो २०१६, रजनीगंधा , विहग प्रीति के , आदि यत्र तत्र पत्र पत्रिकाओं में निरंतर रचनाएँ प्रकाशित होती रहती हैं सम्मान --- युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच से साहित्य गौरव सम्मान , सशक्त लेखनी सम्मान , साहित्य सरोज सारस्वत सम्मान आदि

6 thoughts on “हायकू : कवि कविता

  • मनजीत कौर

    बहुत खूब ! हाइकू बहुत अच्छे लगे |

    • राज किशोर मिश्र 'राज'

      बहन जी हौसला अफजाई के लिएआभार

  • विजय कुमार सिंघल

    अच्छे हाइकु !

    • राज किशोर मिश्र 'राज'

      आदरणीय श्री विजय कुमार सिंघल जी हौसला अफजाई के लिए आभार

  • गुरमेल सिंह भमरा लंदन

    बहुत अछे लगे .

    • राज किशोर मिश्र 'राज'

      आदरणीय श्री गुरमेल सिंह भमरा जीआपके हार्दिक त्वरित प्रतिक्रिया के लिए शुक्रिया एवं धन्यवाद हौसला अफजाई के लिए तहेदिल से कोटिश आभार ,

Comments are closed.