बाल कविता

बंदूकों के साए से मुक्ति

कंप्यूटर के चालक-पालक,
हम को समझो अपना बालक,
ऋद्धि-सिद्धि-नव निधि-नायक,
तुम हो सृष्टि के संचालक.
हे गणपति हमें शक्ति दो,
मन में अपने भक्ति दो,
बंदूकों के साए से अब,
मेरे देश को मुक्ति दो.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244