गीतिका/ग़ज़ल

मशहूर मिलेंगे…

जिंदगी की राह में कई मशहूर मिलेगे

ध्यान मत देना कई मगरूर भी मिलेगे ||

चलते रहना, तलाशते रहना, हारना मत

इन्ही पत्थरों में तुझको कोहिनूर मिलेगे ||

जहाँ में अपने भी है ,पराये भी है बहुत |

कुछ दिल के पास , तो कुछ दूर मिलेगे ||

होता दिल नाज़ुक किसी का न दुखाना |

नहीं तो ये कांच जैसे चकनाचूर मिलेगे ||

फल की देना चिंता छोड़, मेहनत करना |

किस्मत होगी तब ही तो अंगूर मिलेगे  ||

 

“दिनेश “

दिनेश दवे

नाम : दिनेश दवे पिता का नाम :श्री बालकृष्ण दवे शैक्षणिक योग्यता : बी . ई . मैकेनिकल ,एम .बी.ए. लेखन : विगत चार पांच वर्ष से , साँझा प्रकाशन पता : दिनेश दवे , केमिकल स्टाफ कॉलोनी ,बिरलाग्राम, नागदा जिला उज्जैन ..456331..मध्य प्रदेश