गीत/नवगीत

पपीहा मन प्यासा ही तरसा…

पपीहा मन प्यासा ही तरसा।
सब का सावन आया मेरा मेघा ना बरसा॥
पपीहा मन प्यासा ही तरसा…..

सहरा की रेती सा तपता, मन पीहूं बदरा को तकता।
आस लगाये बाट निहारे, निस दिन नेह देहरी रखता॥
नयना अपलक बरसे लेकिन, बदरा ना बरसा…
पपीहा मन प्यासा ही तरसा…..

मास बरस दिन बीते कितने, उंगली गिन गिन हारी।
हर दिन आस लगाये मनवा, अब है अपनी बारी॥
याद नही है कब प्यासा मन, खुशिय से हरसा……
पपीहा मन प्यासा ही तरसा…..

सुन पुरवाई लेकर आना, उनको अबकी बार।
कहना उनसे प्यार को तरसा मन प्यासा लाचार॥
ले आना मेरा सावन भी, मत नयना बरसा….
पपीहा मन प्यासा ही तरसा…..

या तुम आओ या जायेगी, तडपती जान हमारी।
विनती सुनलो मत जाना, बिन बरसे अबकी बारी॥
बरसा अबकी प्रेम की बरखा, प्रीत प्रीत बरसा…..
पपीहा मन प्यासा ही तरसा…..

सतीश बंसल

*सतीश बंसल

पिता का नाम : श्री श्री निवास बंसल जन्म स्थान : ग्राम- घिटौरा, जिला - बागपत (उत्तर प्रदेश) वर्तमान निवास : पंडितवाडी, देहरादून फोन : 09368463261 जन्म तिथि : 02-09-1968 : B.A 1990 CCS University Meerut (UP) लेखन : हिन्दी कविता एवं गीत प्रकाशित पुस्तकें : " गुनगुनांने लगीं खामोशियां" "चलो गुनगुनाएँ" , "कवि नही हूँ मैं", "संस्कार के दीप" एवं "रोशनी के लिए" विषय : सभी सामाजिक, राजनैतिक, सामयिक, बेटी बचाव, गौ हत्या, प्रकृति, पारिवारिक रिश्ते , आध्यात्मिक, देश भक्ति, वीर रस एवं प्रेम गीत.