समाचार

तीन आध्यात्मिक पुस्तकों का लोकार्पण संपन्न

नई दिल्ली।  उतराखंड चम्पावत के बयोवृद्ध लेखक महेश चंद्र सिंह अधिकारी  द्वारा रचित तीन आध्यात्मिक पुस्तकें –मन की गीता, आद्याशक्ति सहस्त्रोत्तर स्त्रोत तथा आरती एवं भजन संग्रह का लोकार्पण वरिष्ठ गजलकारा ड़ा. सीमा गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार डा. बिक्रम चोपड़ा,दिल्ली रत्न एवं वरिष्ठ साहित्यकार लाल बिहारी लाल, एक्जिम बैंक के हिंदी अधिकारी श्रीमती अर्चना मदान तथा अनुराधा प्रकाशन के संपादक मनमोहन शर्मा शरन द्वारा गांधी शाति प्रतिष्ठान ,नई दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर साप्ताहिक उत्कर्ष मेल के ताजा अंक का भी अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।

इस अवसर पर अनुराधा प्रकाशन द्वारा लेखक महेश अधिकारी सहित कई समाजसेवियों जिसमें सर्व श्री रामेश्वर दयाल, अनिल शर्मा, अजस भारद्वाज तथा चारु चंद्र को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर एक सरस कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें- सर्व श्री जसवंत सिंह तंवर,आशुतोष दिवेदी, डा. सरला सिंह, हीरेन्द्र चौधरी, लाल बिहारी लाल,डा.सीमा गुप्ता तथा डा. कृष्णानंद तिवारी आदि नें काब्यपाठ कर सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्चना मदान ने की जबकि मंच संचालन प्रियंका ने।कार्यक्रम के अंत में अनुराधा प्रकाशन के संपादक मनमोहन शर्मा ने सभी अतिथियों एवं आगन्तुको का हार्दिक धन्यवाद किया।

 

 

 

लाल बिहारी गुप्ता लाल

जन्म : 10 अक्टूबर 1974 जन्म स्थान : ग्राम+पो. श्रीरामपुर, भाया - भाथा सोनहो, जिला-सारण (छपरा), बिहार-841460 माता : (स्व.) मंगला देवी पिता : (स्व.) सत्य नरायण साह पत्नी : श्रीमती सोनू गुप्ता संतान : पुत्र ज्येष्ठ—रवि शंकर (11वीं अध्ययनरत); कनिष्ठ—कृपा शंकर (11वीं अध्ययनरत) शिक्षा : स्नातकोत्तर (एम.ए.)-हिन्दी सम्प्रति : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उद्योग भवन, नई दिल्ली में कार्यरत संपादित कृतियाँ : 1. समय के हस्ताक्षर (2006) 2 लेखनी के लाल (2007) 3 माटी के रंग (2008) 4 धरती कहे पुकार के (2009) तथा कोलकाता से प्रकाशित हिन्दी साहित्यिक पत्रिका “साहित्य त्रिवेणी” के पर्यावरण विशेषांक का संपादन (2011) भाषा ज्ञान : हिन्दी, भोजपुरी एवं अंग्रेजी विशेष : हिन्दी एवं भोजपुरी की कविताएँ एवं गीत देश के विभिन्न साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती हैं। लाल कला साहित्य एवं सामाजिक चेतना मंच (रजि.) बदरपुर, नई दिल्ली-110044 के संस्थापक सचिव। भोजपुरी गीतों का आडियो एवं वी.सी.डी. टी. सीरीज, एच. एम. वी., वीनस सहित देश की कई नामी-गिरामी कंपनियों से बाजार में हैं। संपर्क : 265 ए / 7, शक्ति विहार, बदरपुर, नई दिल्ली - 110044 फोन : 098968163073 // 07042663073 ई-मेल : lalbihari74@gmail.com, lalkalamunch@rediffmail.com