कविता

“जनहरण घनाक्षरी”

“जनहरण घनाक्षरी”

फिर फिर अब तुम

तन मन धन तुम

रघुवर चित तुम

अपलक रहिए।।

नयन रमन तुम

विनय चयन तुम

हरषित मन तुम

हरदम करिए।।

जतन करहु तुम

सुखद अयन तुम

मम चित रब तुम

विधिवत बनिए।।

सुगम डगर तुम

अनहद घर तुम

पुलक पलक तुम

चितवन धरिए।।

महातम मिश्र, गौतम गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ