कविता

पढ़ाई चालीसा

बेटा पढ़। आगे बढ़। बेटी तू भी पढ़। सुन्दर भविष्य गढ़। समय है मूल्यवान। अच्छे कामों पर दे ध्यान। बना टाइम टेबल। पढ़ लिख कर बन काबिल। प्रतिदिन स्कूल जा।

घर से होमवर्क करके ला। जिस कक्षा में है उतने घंटे पढ़। प्रत्येक विषय को ध्यान देकर पढ़। गणित की एक प्रश्नावली प्रतिदिन कर। अंग्रेजी के दस नए शब्द प्रतिदिन याद कर। रट मत। ध्यान से समझ। लिखकर नोट्स बना। परीक्षा के दिन दोहरा। रात को जल्दी सो जा। पढ़ने के लिए सुबह जल्दी उठ जा। मॉडल पेपर घर पर कर। रिहर्सल प्रैक्टिस अवश्य कर। जितना पूछा है उतना ही लिख। अच्छा स्पष्ट सुलेख लिख। शब्दों की सीमा याद रख। समय सीमा का ध्यान रख। अपनी गलती ठीक कर। कैलकुलेशन स्पेलिंग ठीक कर। ध्यान देकर प्रश्न पढ़। सही सही उत्तर लिख। आधा खाली की सोच भूल। आधा भरा सफलता का मूल। चरित्र निर्मल रख। स्वास्थ्य ठीक रख। बड़ों का कहना मान। बन एक अच्छा इंसान। अच्छे नंबरों से होगा पास। सकारात्मक सोच अगर होगी साथ। मन लगाकर कर पढ़ाई। दिलीप अंकल खिलाएंगे मिठाई।                        —   दिलीप भाटिया

*दिलीप भाटिया

जन्म 26 दिसम्बर 1947 इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और डिग्री, 38 वर्ष परमाणु ऊर्जा विभाग में सेवा, अवकाश प्राप्त वैज्ञानिक अधिकारी