राजनीति

विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस

विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस प्रतिवर्ष 17 जुलाई को मनाया जाता है। 17 जुलाई 1998 को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आई सी सी) के 120 देशों ने रोम में ‘रोम संविधि’ नामक एक संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए एक मंच पर आए थे। अतः इसके  स्थापना दिवस के रूप में 17 जुलाई 2002 से यह दिवस विश्व भर में मनाया जाता है।
        अंतरराष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व न्याय दिवस का उद्देश्य आई सी सी के प्रयासों की सराहना करना और अंतरराष्ट्रीय अपराधों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एकजुट करना है। इसके अंतर्गत प्रमुख रूप से मानवता के विरुद्ध अपराधों (जैसे विनाश, सामूहिक नरसंहार आदि), युद्ध अपराध (जैसे जानबूझकर पीड़ा, यातना देना) और आक्रामकता के अपराध (जैसे सैन्य व्यवसाय, विलय आदि) पर ध्यान केंद्रित कराता है। यह दुनिया को आधुनिक न्याय प्रणालियों की स्थापना का भी स्मरण कराता है। यह दिवस मानवाधिकारों की वकालत करने और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय को बढ़ावा देने पर जोर देता है। साथ ही गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने के लिए विश्व भर के लोगों को एकजुट करने और आकर्षित करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। जो लोग विश्व की शांति और सुरक्षा को प्रभावित करते हैं, उनकी लिए एक बड़ी चेतावनी भी है। आई सी सी राष्ट्रीय अदालतों का स्थान नहीं लेता है तथापि यह तब उपलब्ध होता है जब कोई देश जांच में सक्षम नहीं हो पाता और तब वह अपराधियों पर मुकदमा चला सकता है। विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यंत प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण है।
— गौरीशंकर वैश्य विनम्र 

गौरीशंकर वैश्य विनम्र

117 आदिलनगर, विकासनगर लखनऊ 226022 दूरभाष 09956087585