राजनीति

किसान हत्याकांड – लखीमपुर खीरी

हम सभी लोग जानते है, की किसान अपने देश की अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण योगदान देते है, अगर हमारे देश के किसान खेत मे काम करना बंद कर दे,तो अपने देश में ही नही अपितु विश्व के एक तिहाई लोग भोजन को तरस जाएंगे।इन्ही कारणों से हमारे देश में सदैव से किसानों का सम्मान होता चला आ रहा है। और देश की सरकार भी उनको सम्मान देती हैं ।प्रति वर्ष 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप मे मनाया जाता हैं ।हाल ही मे सरकार ने किसानों के सम्मान मे किसान सम्मान निधि योजना प्रारंभ की है,जिसमे किसानों को 6000/ रुपये वार्षिक दिया जाता है।लेकिन सरकार के अंदर के ही कुछ लोग सत्ता के नशे मे इस तरह चूर है, कि किसानो के सम्मान की बात तो दूर उनका सफाया करने पर लगे है,ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना कुछ दिन पहले हमारे पड़ोस के जिले से सुनने को मिली है,यह बहुत दर्दनाक घटना है,जो 3 अक्टूबर 2021 को घटित हुई थी।

संसद ने नये कृषि कानून बनाये थे,जिसके विरोध मे देश के समस्त किसान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर हर ,हर प्रदेश,हर जिले में यहाँ तक कि हर गली चौराहों पर नये कृषि कानूनों का पुरजोर विरोध हो रहा था।जिसका नेतृत्व देश के किसान संघठन के बड़े नेता कर रहे थे,जिसमे लगभग 29 छोटे – बड़े किसान संघठन शामिल थे। उन्ही नये कृषि कानूनों का विरोध में हमारे पड़ोस के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया चौराहे पर किसानों द्वारा प्रदर्शन चल रहा था।जिसमे भारी संख्या मे किसान इकट्ठा थे।उसी प्रदर्शन के बीच एक केंद्रीय मंंत्री का बेटा सत्ते के नशे मे चूर होता है और अपनी कार किसानो पर चढ़ा कर उन्हें बुरी तरह से रौदकर चार किसानों सहित आठ लोगों को मौत के घाट उतार देता है। जिसमे काफी जनहानि हुई,लेकिन इससे सत्ता मे चूर लोगो को क्या फरक फड़ता है।इस तरह की घटना आय दिन होती रहती है।सरकार मे दुष्कर्मियों के घर के लोगो के होने की वजह से उनको सजा भी नही मिलती है । सरकार को किसानो के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने चाहिए,और दोषियो को कठोर दंड देना चाहिए।अत: सरकार से आशा है ,की भविष्य मे कोई ऐसा है किसानो के प्रति ऐसा कोई कानून नाये बनाये,जिसमे किसानों को खेत की बजाय रोड पर उतरना पड़े। अगर सरकार कोई ऐसा कोई कानून बनाती है ,तो देश की जनता को भी किसानों का समर्थन करना चाहिए। और हमेशा किसानों का सम्मान करना चाहिए।

— प्रशांत अवस्थी “रावेन्द्र भैय्या”

प्रशांत अवस्थी 'रावेन्द्र भैय्या'

आत्मज- श्रीमती रेखा देवी एवं श्री शुभकरन लाल अवस्थी. जन्मतिथि - 18 सितम्बर 2005. जन्म स्थान - ग्राम अफसरिया ,महमूदाबाद सीतापुर उ.प्र. शिक्षा- डी.एड.स्पेशल एजुकेशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, मोबाइल नंबर -9569726127. G-mail- theprashantawasthis.pa@gmail.com