पर्यावरण

जैविक आहार का लाभ सब्सिडी के रूप में गोशालाओं को मिले

जैविक आहार जो बढ़ा रहा पशुओं की प्रजनन क्षमता की खबर सुर्ख़ियों में आई|जैविक आहार पशुओं की उम्र और स्वास्थ्य के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में काशीपुर आइआइएम की स्टार्टअप माडल के तहत उपलब्ध है |सुझाव जैविक आहार पशुपालकों एवं गौशालाओं में शासन ी और से सब्सिडी के रूप में उपलब्ध करवाया जाए तो ये पशुओं के स्वास्थ्य के हित में लाभकारी होगा |उल्लेखनीय है कि दस से अधिक गोवंश पालने वालों को विशेष अनुदान दिया जाने के संदर्भ में इस पहल को जोड़ा जाना चाहिए|इससे दुग्ध उत्पादन में देश में मप्र की भूमिका बढ़ेगी|महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय संस्कृति,कृषि और स्वास्थ्य देखभाल में स्वदेशी गाय को औपचारिक रूप से ‘राजमाता -गौ माता ‘ का दर्जा दिया है |मध्यप्रदेश में भी ” राज्य माता – स्वदेशी गौ माता” का दर्जा दिया जाना चाहिए | माननीय मुख्यमंत्री जी डॉ मोहन यादव जी ने गोवंश हित में लगे रहकर जो पुनीत निर्णय लिए है|उनकी गोवंश सेवा के प्रति भक्ति वाकई प्रेरणादायक है।इससे जागृति अवश्य आएगी|गो भक्ति के सतत प्रयास से आने वाले समय में मध्यप्रदेश नंबर वन पर आएगा|माननीय डॉ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने प्रदेश की जनता से अपील की अगर आपके पास के हित पर्याप्त जगह है तो गाय अवश्य पाले|देखा जाए तो हमारा पूरा जीवन गाय पर आधारित है।बीमारियों की इलाज की लिए म्यूजिक थेरेपी इंसानो पर ही कारगर नहीं है इससे गोवंश का भी इलाज हो रहा है भारतीय संस्कृति में गौ सेवा का प्रमुख स्थान है |गुजरात के नड़ियाद में बांसुरी की धुन सी एक लाख गाय का इलाज किया गया| बांसुरी की धुन को रिकार्ड कर देश भर की गौशालाओ में आडियो मुफ्त में दिया जावेगा|बांसुरी की धुन से स्ट्रेस लेवल घटता है |विदेशो में भी अब गाय के स्पर्श को प्राथमिकता दी जाकर स्ट्रेस कम किये जाने का चलन हो चूका है जिससे बींमारी ठीक होती है |गाय हमें सात्विक श्रद्धा प्रदान करती है |

— संजय वर्मा ‘दृष्टि’

*संजय वर्मा 'दृष्टि'

पूरा नाम:- संजय वर्मा "दॄष्टि " 2-पिता का नाम:- श्री शांतीलालजी वर्मा 3-वर्तमान/स्थायी पता "-125 शहीद भगत सिंग मार्ग मनावर जिला -धार ( म प्र ) 454446 4-फोन नं/वाटस एप नं/ई मेल:- 07294 233656 /9893070756 /antriksh.sanjay@gmail.com 5-शिक्षा/जन्म तिथि- आय टी आय / 2-5-1962 (उज्जैन ) 6-व्यवसाय:- ड़ी एम (जल संसाधन विभाग ) 7-प्रकाशन विवरण .प्रकाशन - देश -विदेश की विभिन्न पत्र -पत्रिकाओं में रचनाएँ व् समाचार पत्रों में निरंतर रचनाओं और पत्र का प्रकाशन ,प्रकाशित काव्य कृति "दरवाजे पर दस्तक " खट्टे मीठे रिश्ते उपन्यास कनाडा -अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व के 65 रचनाकारों में लेखनीयता में सहभागिता भारत की और से सम्मान-2015 /अनेक साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित -संस्थाओं से सम्बद्धता ):-शब्दप्रवाह उज्जैन ,यशधारा - धार, लघूकथा संस्था जबलपुर में उप संपादक -काव्य मंच/आकाशवाणी/ पर काव्य पाठ :-शगुन काव्य मंच