भजन/भावगीत

नवरात्रि

आया है नवरात्रि देखो झूमे पवन
माता रानी आई है बनके दुल्हन
पैरों में महावार मां के पावों में पायल
लाल चुंदड़ी ओढ मईया आई है सजकर
मांगो में टीका देखो चमके है चमचम
हाथों में कंगना मां के गले में हरवा
अपने भक्तों का मैया दुखड़ा मिटाती
पल भर में मईया रानी भव से उभरती
दीन दुखियों पे मैया कृपा बरसाती
अपने भक्तों का मईया लाज बचाती
विनय करूं मैया हे शेरावाली
अपने भक्तों का नैया पार लगा दो।

— विजया लक्ष्मी

*विजया लक्ष्मी

बिजया लक्ष्मी (स्नातकोत्तर छात्रा) पता -चेनारी रोहतास सासाराम बिहार।