अनमोल धरोहर
हमारी अनमोल धरोहर है हमारी संस्कृति।
हमारे आचार, विचार, व्यवहार, सन्मति।।
हमारी अनमोल धरोहर है कुटुंब प्रणाली।
प्रेम, स्नेह बंधन, सेवा, संयम, समर्पण अंजलि।।
शिक्षा, ज्ञान, ध्यान, धर्म-कर्म आराधन,
हमारी धरोहर हैं बडों का आदर सम्मान।।
छोटों को सहेजते प्यार-दुलार के छत्र में,
हमारी धरोहर संस्कारी पीढी, पलती प्रेम छाँव में।
