सर्दियों का ठंडा और सूखा मौसम त्वचा को रूखा, फ़टा और बेजान बना देता है
सर्दियों का ठंडा और सूखा मौसम त्वचा को रूखा, फ़टा और बेजान बना देता है क्योंकि ठंडी हवा नमी चुरा लेती है, हीटर हवा को और शुष्क करते हैं तथा गर्म पानी नहाने से प्राकृतिक तेल नष्ट हो जाते हैं, इसलिए बाहर निकलते समय गर्म दस्ताने, मफ़लर और मोटे कपड़े पहनें जो त्वचा को ठंडी हवा से बचाएं, घर में ह्यूमिडिफायर चलाएं, (ह्यूमिडिफायर एक ऐसा विद्युत उपकरण है जो कमरे या घर की हवा में नमी की मात्रा बढ़ाता है, विशेष रूप से शुष्क मौसम में। यह पानी को भाप या महीन धुंध के रूप में वाष्पीकृत करके हवा में फैलाता है, जिससे वातावरण नम और आरामदायक बनता है।) ताकि हवा में नमी बनी रहे और त्वचा सूखने से बची रहे,घरेलू नुस्खे जो त्वचा को चमकदार बनाएं,नहाने के तुरंत बाद नारियल, बादाम या जैतून तेल से मालिश करें जो नमी लॉक करे, रात को एलोवेरा-गुलाब जल या शहद-अदरक पैक लगाएं,शहद को एलोवेरा जेल में मिलाकर 15-20 मिनट रखें फिर गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार दूध-बादाम पेस्ट या जई का दलिया-नाशपाती का गूदा मास्क आजमाएं जो दाग-धब्बे मिटाए और मुलायम बनाए, होंठों पर शहद-ग्लिसरीन लिप बाम लगाएं तथा हाथ-पैरों के लिए प्याज का रस-शहद मिश्रण उपयोगी है,दैनिक रूटीन और सुरक्षा टिप्स अपनाएं,
गुनगुने पानी से नहाएं, साबुन कम करें, तुरंत गाढ़ा मॉइस्चराइजर लगाएं, दिन में हल्का सनस्क्रीन लगाना न भूलें न क्योंकि अल्ट्रा वॉयलेट किरणें सर्दियों में भी नुकसान पहुंचाती हैं। संवेदनशील त्वचा वालों के लिए सुगंधरहित उत्पाद चुनें,खानपान व सुबह की धूप से अंदरूनी पोषण, का लाभ उठाएं,
सुबह 15-20 मिनट धूप लें,विटामिन डी त्वचा मजबूत करेगा, 8-10 गिलास पानी पिएं, संतरा-खीरा जैसे जलयुक्त फल खाएं। अखरोट, बादाम, अलसी बीज, व हर्बल टी से त्वचा अंदर से हाइड्रेट रहेगी, इनसे रूखापन भागेगा और चमक आएगी
— डॉ.मुश्ताक़ अहमद शाह
