समाचार

परिणाम: जय विजय रचनाकार सम्मान योजना, 2025

इस योजना में रचनाकारों ने उत्साह से मतदान किया। विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा प्राप्त किये गये मत निम्न प्रकार रहे-

  1. लेख- अजय कुमार 5, डॉ. दीपक आचार्य 10, डॉ. सत्यवान सौरभ 14
  2. ग़ज़ल- प्रीती श्रीवास्तव 10, डॉ. मुश्ताक अहमद शाह 9, शिव सन्याल 10
  3. गीत- डॉ. सन्तोष कुमार गौड़ 11, बलविन्दर बालम 7, मोनिका डागा ‘आनन्द’ 11
  4. कविता- डॉ. अ. कीर्तिवर्धन 12, डॉ. अशोक कुमार शर्मा 7, राजेन्द्र लाहिरी 9
  5. कहानी- प्रज्ञा पाण्डे ‘मनु’ 13, राजीव नेपालिया 4, सुधीर मौर्य 11
  6. लघुकथा- अमृता रामप्रसाद जोशी 2, डॉ. अनीता पंडा 12, सपना चन्द्रा 12
  7. हास्य-व्यंग्य- डॉ. मुकेश असीमित 9, डॉ. वेद व्यथित 13, प्रकाश हेमावत 7
  8. बाल साहित्य- गौरीशंकर वैश्य 14, डॉ. सत्यवान सौरभ 10, बलविन्दर बालम 5

इसमें प्राप्त मतों के आधार पर निम्न को विजेता घोषित किया जाता है-

  1. लेख- डॉ. सत्यवान सौरभ
  2. ग़ज़ल- प्रीती श्रीवास्तव एवं शिव सन्याल
  3. गीत- डॉ. सन्तोष कुमार गौड़ एवं मोनिका डागा ‘आनन्द’
  4. कविता- डॉ. अ. कीर्तिवर्धन
  5. कहानी- प्रज्ञा पाण्डे ‘मनु’
  6. लघुकथा- डॉ. अनीता पंडा एवं सपना चन्द्रा
  7. हास्य-व्यंग्य- डॉ. वेद व्यथित
  8. बाल साहित्य- गौरीशंकर वैश्य

तीन विधाओं में समान मत प्राप्त करनेवाले दो-दो रचनाकारों को सम्मान के लिए चयनित किया गया है। इनके अतिरिक्त सर्वाधिक मत पाकर भी हारने वाले श्री सुधीर मौर्य (कहानी) को भी मैं अपने सम्पादकीय विशेषाधिकार से सम्मानित करने की घोषणा करता हूँ। शीघ्र ही सभी बारह सम्मानित रचनाकारों को उनका सम्मान पत्र ईमेल द्वारा भेजा जाएगा।

सभी चयनित रचनाकारों को बधाई। मतदान करनेवाले सभी रचनाकारों को धन्यवाद।

— सम्पादक

डॉ. विजय कुमार सिंघल

नाम - डाॅ विजय कुमार सिंघल ‘अंजान’ जन्म तिथि - 27 अक्तूबर, 1959 जन्म स्थान - गाँव - दघेंटा, विकास खंड - बल्देव, जिला - मथुरा (उ.प्र.) पिता - स्व. श्री छेदा लाल अग्रवाल माता - स्व. श्रीमती शीला देवी पितामह - स्व. श्री चिन्तामणि जी सिंघल ज्येष्ठ पितामह - स्व. स्वामी शंकरानन्द सरस्वती जी महाराज शिक्षा - एम.स्टेट., एम.फिल. (कम्प्यूटर विज्ञान), सीएआईआईबी पुरस्कार - जापान के एक सरकारी संस्थान द्वारा कम्प्यूटरीकरण विषय पर आयोजित विश्व-स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में विजयी होने पर पुरस्कार ग्रहण करने हेतु जापान यात्रा, जहाँ गोल्ड कप द्वारा सम्मानित। इसके अतिरिक्त अनेक निबंध प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत। आजीविका - इलाहाबाद बैंक, डीआरएस, मंडलीय कार्यालय, लखनऊ में मुख्य प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) के पद से अवकाशप्राप्त। लेखन - कम्प्यूटर से सम्बंधित विषयों पर 80 पुस्तकें लिखित, जिनमें से 75 प्रकाशित। अन्य प्रकाशित पुस्तकें- वैदिक गीता, सरस भजन संग्रह, स्वास्थ्य रहस्य। अनेक लेख, कविताएँ, कहानियाँ, व्यंग्य, कार्टून आदि यत्र-तत्र प्रकाशित। महाभारत पर आधारित लघु उपन्यास ‘शान्तिदूत’ वेबसाइट पर प्रकाशित। आत्मकथा - प्रथम भाग (मुर्गे की तीसरी टाँग), द्वितीय भाग (दो नम्बर का आदमी) एवं तृतीय भाग (एक नजर पीछे की ओर) प्रकाशित। आत्मकथा का चतुर्थ भाग (महाशून्य की ओर) प्रकाशनाधीन। प्रकाशन- वेब पत्रिका ‘जय विजय’ मासिक का नियमित सम्पादन एवं प्रकाशन, वेबसाइट- www.jayvijay.co, ई-मेल: jayvijaymail@gmail.com, प्राकृतिक चिकित्सक एवं योगाचार्य सम्पर्क सूत्र - 15, सरयू विहार फेज 2, निकट बसन्त विहार, कमला नगर, आगरा-282005 (उप्र), मो. 9919997596, ई-मेल- vijayks@rediffmail.com, vijaysinghal27@gmail.com