गीत/नवगीत

भारत देश महान हो

भारत देश महान हो
ऊपर स्वच्छ वितान हो
चिड़ियाओ का गान हो
धरा की नई पहचान हो
भारत देश महान हो ।

सुखी हर इंसान हो
समृद्ध समाज हो
सब से भाईचारा हो
देह अलग एक जान हो ।
भारत देश महान हो ।।

ऊर्जा भरे पहाड़ अपने
समझे पेड़ों में भी प्राण
गंगा जैसी हो सारी नदियां
सबका जल पावन हो ।
भारत देश महान हो ।।

नई सुबह का नया गान हो
शक्ति का हमे अभिमान हो
हम मानवता के गायक
विश्व बंधु की शान हो ।
भारत देश महान हो ।।

— आशीष द्विवेदी

आशीष द्विवेदी साथी

उदइया (गलियाकोट ) जिला डूंगरपुर राजस्थान पिन 314026 मोबाइल 9784509920 ashishdwivediudaiya@gmail.com

Leave a Reply