हाइकु कविताएं
जीवन जिया
विष भरा प्याला ही
हमने पिया।
पुराने दिन
बीत गये ऐसे
जीवन जैसे
मुझे चाहिए
एक पूरा आकाश
पृथ्वी भी पूरी
पुराने दिन
बीत गये ऐसे ही
जीवन जैसे
मन की आशा
जीवन परिभाषा
यश प्रत्याशा
जीवन राग
सुनाकर चिड़ियां
करे उदास
मेरी ही इच्छा
छोड़कर मुझको
लेती परीक्षा
मेरा ही प्यार
मांगता है मुझसे
अग्नि परीक्षा
मेरी बांहों में
धरती अंबर है
तुम नहीं हो
— वाई. वेद प्रकाश
