भजन/भावगीत

।। जय जय श्री राधे।।

श्री राधा नाम में है अपार शक्ति
कर लो श्री राधे रानी जी की भक्ति
नैया आपकी लग जाएगी पार
आज है श्री राधा अष्टमी का त्योहार

श्री वृषभानु दुलारी, श्यामा प्यारी
कान्हा जू के ह्रदय में विराजती
अति भोली-भाली, बरसाने वाली
कृपा बरसाने में देर न लगाती ।

सम्पूर्ण ब्रज में आज मची है धूम
राधा नाम बोल -बोल रहे लोग झूम
देश विदेश से यहां भक्तगण आते
बरसाने वाली की जयकार लगाते

ब्रज मण्डल की बात है निराली
श्री राधा संग यहां विचरत मुरारी
यहां विराजमान श्री बांके बिहारी
श्री राधावल्लभ लाल जी की
महिमा अति न्यारी ।।

— नवल अग्रवाल

*नवल किशोर अग्रवाल

इलाहाबाद बैंक से अवकाश प्राप्त पलावा, मुम्बई