कुण्डली/छंद

अमर शहीद “कैप्टन मनोज पाण्डेय” (घनाक्षरी छन्द)

Vande Matram

अमर शहीद 

“कैप्टन मनोज पाण्डेय“ 

को नमन करते हुए . . 
श्रद्धान्जलि स्वरुप एक घनाक्षरी काव्य–पुष्प उनको अर्पित करता हूँ . . . . . . .
.
‘
भारत–माता‘ की सेवा करने सेना में आया,
प्राणों से भी प्यारा जिसे अपना वतन था ।
उत्तर–प्रदेश, जनपद–सीतापुर, ग्राम–
‘
रूढ़ा‘ का सपूत एक खिलता सुमन था ।।
.
‘
कारगिल–युद्ध‘ में जो लड़ के शहीद हुआ,
‘
टाइगर–हिल‘ जीत लेने का ही प्रन था ।
आज भी अमर है ‘परमवीर–चक्र‘ धारी,
“
कैप्टन मनोज पाण्डे” भारत–रतन था ।।

 

. . . . . . . . राममिलन दीक्षित ‘आभास‘

राम दीक्षित 'आभास'

राम मिलन दीक्षित 'आभास' , माता- प्रेम लता दीक्षित , पिता- राम प्रकाश दीक्षित , जन्म - 18 अगस्त 1987 , स्थायी निवास - ग्राम-पोस्ट अम्बरपुर, सिधौली, जिला सीतापुर (उ.प्र.) , शिक्षा - स्नातक , पुरस्कार - सी.ए. परीक्षा के लिए गोल्ड मैडल एवं प्रमाण पत्र , प्रकाशित कृति - "अन्तस के बोल" (काव्य संग्रह) , विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर प्रकाशन , लेखन विधाएं - छंद , कविता, कहानी , उपन्यास , ग़ज़ल , व्यंग्य , निबन्ध, आलेख , वर्तमान पता- सत्य सदन, 1/118, सेक्टर 1, जानकीपुरम विस्तार , लखनऊ - 226031 Mob. 09919120222 email- rammdixit1@gmail.com