समाचार

फिल्म निर्माता व समाजसेवी रामसूरत बिंद का सम्मान

हाथरस | शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रीय कवि संगम व ब्रजभाषा सिनेमा (ब्रजवुड) के नव-संस्थापक अभिनेता जैस चौहान के संचालन में हाथरस के साहित्यिक व समाजसेवा से जुड़े गणमान्य जनों द्वारा दुबई से हाथरस पधारे फिल्म निर्माता व समाजसेवी रामसूरत बिंद का बड़ी भव्यता के साथ शॉल डालकर और स्मृति-चिन्ह, राधाकृष्ण पटका आदि भेंट कर सम्मान किया गया|
इस अवसर पर फिल्म निर्माता व समाज सेवी रामसूरत बिंद का परिचय फतेहाबाद तहसील निवासी बृजलोक साहित्य-कला-संस्कृति अकादमी के संस्थापक मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (युवा साहित्यकार एवं फिल्म कलाकार) ने उपस्थित सभी महानुभावों से कराया | ब्रजभाषा सिनेमा के पुर्ननिर्माण के लिए प्रयासरत फिल्म निर्माता व अभिनेता जैस चौहान ने ब्रजभाषा सिनेमा को लेकर ब्रजभाषा में फिल्म-निर्माण से सम्बन्धित विषय को मुख्यता से रखा जिसका कि सभी ने समर्थन किया| ब्रज कला केन्द्र,मथुरा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और हिन्दी और ब्रजभाषा के आशुकवि पं0 अनिल बोहरे के संयोजन में लघु काव्य-गोष्ठी का आयोजन भी किया गया | सम्पूर्ण कार्यक्रम की संचालन चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य (शहर कांग्रेस अध्यक्ष) ने और अध्यक्षता पं0 अनिल बौहरे ने की | रात्रि भोजन के पश्चात देर रात तक होटल पहलवान में मुकेश कुमार ऋषि वर्मा की उपस्थिति में रामसूरत बिंद और जैस चौहान ने ब्रजभाषा सिनेमा (ब्रजवुड) के पुर्ननिर्माण के लिए डेढ़ दशक (15 वर्ष बाद) एक ब्रजभाषा फीचर फिल्म के निर्माण के सम्बन्ध में गंभीर चर्चा की, जैस चौहान द्वारा लिखित कहानी को रामसूरत बिंद ने पंसंद कर फिल्म निर्माण हेतु चयनित कर लिया है | अक्टूबर माह से उक्त ब्रजभाषा फीचर फिल्म पर काम शुरू हो जायेगा |
आपको बता दें कि इस फिल्म में ब्रज-संस्कृति को प्रमुखता से दर्शाया जायेगा | रामसूरत बिंद जी ने बताया कि वे ब्रजभाषा फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि वे स्वयं कृष्ण भक्त हैं | मूलत: आजमगढ़ के रहने वाले एवं साऊदी अरब को अपनी कर्मस्थली बनाया है और हृदय में तीर्थ मथुरा को बसाया है |
कुलमिलाकर यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा | कार्यक्रम में उपस्थित महानुभाव – संजय कप्तान, आकाश पौरूष, अभिनेत्री व चित्रकार हेमाराज, अनिल कुमार, कवि “बेचैन” आदि |
रिपोर्ट — मुकेश कुमार ऋषि वर्मा