कविता

कुंडलिया

“कुंडलिया”

गुड़तिल मिलकर खाइये, सुंदर बने विचार
स्वाद भरी खिचड़ी भली, मकर महा त्यौहार
मकर महा त्यौहार, पतंगा उड़े गगन में
क्यारी महके फूल, सुबासित पवन चमन में
कह ‘गौतम’ कविराज, रहो रे घर में हिलमिल
सीख दे रहे धान, मिलाकर रखना गुड़तिल।।

महातम मिश्र ‘गौतम’ गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ