ऐसा कब आएगा ?
एक आदमी
जो टाई-कोट पहने हैं,
करीने से दाढ़ी सजाये हैं
और अंग्रेज़ी में कहते हैं-
सारे जहाँ से अच्छा….
एक ऑफिसर
सड़क किनारे
एक कोने में बैठे
मोची से अपने जूते
पॉलिश कराते हैं
और उसे
मेहनताना
फेंक कर देते हैं
फिर-
आगे बढ़ते हैं
और धोबी की
इस्त्रालय से
कपड़े आयरन करा,
पैसे देने की
हुज्जत करते हैं
जानते हैं-
वो ऑफिसर्स
महादलित है।
ऐसा कब आएगा ?
