समाचार

पिंकी सिंघल हुई प्राइड वुमन ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित

दिल्ली नगर निगम से बेस्ट टीचर निगम पुरस्कार एवं दिल्ली शिक्षा मंत्री जी से स्टेट लेवल बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2022 प्राप्त करने के बाद श्रीमती पिंकी सिंघल जो शालीमार बाग दिल्ली के एoसीoब्लॉक में स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं, को ,आई टी ओ,नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूथ सेंटर में अंतरराष्ट्रीय संस्था आगमन की ओर से प्राइड वुमन ऑफ इंडिया के सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 12 मार्च 2023 को बड़े स्तर पर आयोजित महिला सम्मान समारोह के तहत दिया गया। ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व उप महानिदेशक सह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कवि आदरणीय श्री लक्ष्मीशंकर बाजपेई जी, अंतरराष्ट्रीय कवयित्री श्रीमती आदरणीय ममता किरण जी एवं आगमन संस्था के संस्थापक आदरणीय श्री पवन जैन जी के कर कमलों द्वारा अध्यापिका द्वारा साहित्य जगत में किए गए कार्यों के आधार पर यह सम्मान दिया गया। यह सम्मान पाकर अध्यापिका अति हर्षित है एवं भविष्य में साहित्य के क्षेत्र में और भी अधिक बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लेते हुए आगमन संस्था के संस्थापक श्री पवन जैन जी का हार्दिक आभार व्यक्त करती हैं एवं उनके कुशल नेतृत्व में आगमन संस्था नित नए कीर्तिमान स्थापित करे,यही कामना करती हैं।पिंकी सिंघल इस सम्मान के लिए अपने सभी शुभचिंतकों एवं बधाई देने वाले मित्र गणों का हार्दिक धन्यवाद करती हैं।

— पिंकी सिंघल

पिंकी सिंघल

अध्यापिका शालीमार बाग दिल्ली