लघुकथा

स्ट्रीट फूड

स्ट्रीट फूड

पूरे टेस्ट रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने कहा, “जैसा कि मैंने पहले ही आशंका जताई थी कि इन्हें पीलिया है, वह इन टेस्ट रिपोर्ट्स से कंफर्म हो गया।”
“लेकिन डॉक्टर साहब, मैं हैरान हूँ कि इसे पीलिया कैसे हो गया। यह तो गंदे पानी के उपयोग से होता है न ?”
“जी हाँ, एकदम सही कह रहे हैं आप ?”
“तभी तो…., एक बार फिर से देखिए रिपोर्ट। कहीं किसी दूसरे की रिपोर्ट तो नहीं आ गई है ये ? हम तो ब्राण्डेड वाटर प्यूरीफायर का पानी यूज करते हैं। ऊपर से खुद का पर्सनल बोर। म्यूनिसिपलिटी का झंझट नहीं। फिर…।”
“अच्छा, ये बताइए क्या कभी-कभी बाहर खाने जाते हैं ?”
“जी, अक्सर जाते हैं, पर शायद ही कभी थ्री-स्टार होटल से कम में गए हों।”
“गुपचुप-चाट वगैरह….?” डॉक्टर ने आशंका जताई।
इस बार मिसेज वर्मा बोली, “जी, वो क्या है कि हमारी कॉलोनी के ठीक सामने एक खोमचे वाला अक्सर गुपचुप-चाट का ठेला लगाता है। बच्चे की जिद पर अक्सर मैं पैसे दे देती थी…”
“बस, अब साफ हो गया कि पीलिया कैसे हो गया। मैं दवाई लिख रहा हूँ। आप इसे निर्देशानुसार खिलाइए। और हाँ, ऐसे खुले में बिकने वाले गुपचुप-चाट से परहेज रखिए।”
“जी, ठीक है।” उन्होंने कहा।
जरा-सी लापरवाही बच्चों के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है, उसका आंदाजा उन्हें हो गया था।
-डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) 17.) संस्कारों के बीज (लघुकथा संग्रह) अब तक कुल 17 पुस्तकों का प्रकाशन, 80 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : [email protected] डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888