समाचार

साहित्य अर्चन मंच द्वारा 28 साहित्यकारों का सम्मान

नागपुर। साहित्यकार को समाज के प्रणेता ही नहीं, समाज के रक्षक, वाहक और संवाहक की भूमिका निभानी चाहिए। वह समाज प्रगल्भ और ऊंचा है जो अपने गुणवानों का सम्मान करता है। साहित्य अर्चन मंच ने गुणवानों का सम्मान कर एक आदर्श रखा है समाज के सामने। यह विचार श्रीकृष्ण स्वास्थ्य विश्वविधालय कराड के कुलपति डा वेदप्रकाश मिश्रा ने व्यक्त किए। साहित्य अर्चन मंच द्वारा आयोजित अखिल भारतीय साहित्य सम्मान समारोह में डॉ मिश्रा बोल रहे थे। समारोह में देश के विख्यात 28 साहित्यकारों को नकद , स्मृति चिन्ह , शॉल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साहित्य अर्चन मंच द्वारा नागपुर में 28/7/24 को विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के हाल में आयोजित हुआ
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष , आयुर्वेदाचार्य डा गोविंद प्रसाद उपाध्याय ने की। श्रीकृष्ण स्वास्थ्य विश्वविधालय कराड के कुलपति डा वेदप्रकाश मिश्रा और पूर्व पुलिस कमिश्नर डा भूषण कुमार उपाध्याय के हस्ते सम्मान प्रदान किए गए। संस्था के उपाध्यक्ष डॉ शशिकांत शर्मा एवं सचिव व संयोजक नरेंद्र सिंह परिहार प्रमुखता से उपस्थित थे।
डॉ भूषणकुमार उपाध्याय ने कहा कि साहित्य से ही संस्कारित समाज का निर्माण होता है। साहित्य अर्चन मंच का आयोजन स्तुत्य है। अध्यक्षीय वक्तव्य में डॉ गोविंद प्रसाद उपाध्याय ने सम्मान शहर को गौरवान्वित करने वाले समाजसेवी और साहित्यकारों के नाम पर दिया जा रहा है। अगले साल समारोह को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।
देश के साहित्यकारों से पिछले पांच साल में प्रकाशित विभिन्न विधाओं में हिंदी साहित्य के 21 और अन्य भाषा पर एक तथा नागपुर के समाजसेवी और साहित्यकारों के नाम पर 6 सम्मान उमेश चौबे, भाई हरीश अडयालकर , रज्जन त्रिवेदी, हनुमंत नायडू , डा हरभजन हँसपाल , विनोद कुमार दीप के नाम पर प्रदान किए गए । सम्मान प्राप्तकर्ताओं में डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी (वाराणसी), डॉ. भूषण कुमार उपाध्याय (नागपुर), पुष्पेन्द्र फाल्गुन (कन्हान), रमेश चंद्र पंत (अल्मोडा), डॉ. आभा सिंह (नागपुर), द्रोपती साहू (महासमुन्द- छत्तीसगढ), मनोहर चौबे (जबलपुर), सुभाष पाठक जिया (शिवपुरी), बनवारीलाल अग्रवाल ‘स्नेही’ (हैदराबाद), डॉ. अजीत कुमार जैन (आगरा), डॉ. कृष्णा आचार्य (बीकानेर), दीप्ति कुशवाह (नागपुर), डॉ. सुजाता दास (भिलाई), डॉ. जशभाई पटेल (गांधी नगर), डॉ. डी.एस. संधु (अशोक नगर-ग्वालियर), डॉ. संगीता सक्सेना (जयपुर), रेणु गुप्ता (जयपुर) राजेश नामदेव (नागपुर), प्रदीपकुमार शर्मा (रायपुर), डॉ. रणवीर सिंह (नई दिल्ली), शीतल कोकाटे (मुंबई), डॉ. शील कौशिक (सिरसा-हरियाणा), रणजीत सिंह परिहार (छिंदवाड़ा), विद्या चौहान (दिल्ली), संतोष शामराव देसाई (मुंबई), वसंती पवार (जोधपुर), डॉ. अनिता मेहता (पुणे) का समावेश था। सत्कारमूर्तियों की ओर से डॉ शैलेंद्र त्रिपाठी ने सम्मान समारोह की सराहना की।
प्रास्ताविक नरेंद्र सिंह परिहार तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ शशिकांत शर्मा ने किया। आभार डॉ शशिवर्धन शर्मा ‘शैलेश’ ने माना। कार्यक्रम की सफलता के लिए जयराम दुबे, विजय श्रीवास्तव , कृष्ण नागपाल , नीरज श्रीवास्तव, टीकाराम साहू ‘आजाद’, कृष्ण कुमार द्विवेदी, तेजवीर सिंह आदि ने प्रयास किया।

नरेन्द्र परिहार

सम्पादक दिवान मेरा , द्वमासिक हिंदि पत्रिका पता- , सी 004/104 , उतकर्ष अनुराधा सिविल लाईंस , नागपुर -440001 व्हा. न. 09561775384