कथा साहित्यलघुकथा

वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर राइटर

लघुकथा 

वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर राइटर 

पिछले दिनों एक साहित्यिक कार्यक्रम में गया था। वहाँ कार्यक्रम के दौरान मेरे बगल में बैठे एक सज्जन ने अपनी प्रकाशित पुस्तक की एक प्रति मुझे देते हुए आग्रह किया कि मैं उसकी एक संक्षिप्त समीक्षा लिखूँ।

आदतन मैंने पुस्तक के आवरण पृष्ठ का मुआयना किया। नजरें एक वाक्य या कहूँ कि वाक्यांश पर आकर अटक गई, ‘डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर राइटर’

“वाओ, कांग्राच्यूलजशन, डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर।” मैंने उन्हें हाथ मिलाकर बधाई देते हुए कहा।

“थैंक्यू, थैंक्यू जी शुक्रिया।” उन्होंने गदगद भाव से आभार प्रकट की।

“वैसे क्या मैं ये जान सकता हूँ कि ये दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड कैसे बने ?”

“जी, पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड तो एक साझा संकलन में शामिल होने पर बना था, जिसमें 11111 साहित्यकार शामिल हुए थे। सबको लेखकीय प्रति और वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी होने का प्रमाण-पत्र दिया गया था।”

“अच्छा-अच्छा, बहुत महंगा आयोजन रहा होगा न ? इतने लोगों को इतनी मोटी पुस्तक की प्रति और प्रमाण-पत्र की व्यवस्था कोई हँसी-खेल नहीं।”

“जी हाँ, आपकी बात एकदम सही है, पर जन सहयोग से कुछ भी असंभव नहीं। सभी सहभागी रचनाकारों से इस इस वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बनने के लिए 5100-5100 रुपए की सहयोग राशि ली गई थी।”

“ओ के, और दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड ?”

“अच्छा वो… वो तो ऐसे ही बन गया था जी। हनुमान जयंती के दिन स्थानीय स्टेडियम में एक साथ एक लाख लोग मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किए थे। उसमें मैं भी शामिल था। बाकायदा मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र भी है मेरे।”

“वाकई जबरदस्त वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं आपके।”

“हाँ, देखिए आप तो अपने हैं। आपने पूछा सो मैंने बता दिया। वरना मेरे पाठक तो डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर देखकर इंप्रेस हो जाते हैं।”

मन में आया कि वह पुस्तक उनके मुँह में दे मारूँ, पर खुद को नियंत्रित किया और इससे पहले कि कोई दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर राइटर समीक्षा के लिए अपनी पुस्तक देने आए, मैं बाथरूम जाने के बहाने वहांँ से खिसक लिया।

हाँ, उनकी दी हुई पुस्तक वहीं कुर्सी पर ही छोड़ आया था।

– डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

रायपुर, छत्तीसगढ़

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) 17.) संस्कारों के बीज (लघुकथा संग्रह) अब तक कुल 17 पुस्तकों का प्रकाशन, 80 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : [email protected] डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888