कविता

कविता – रूह तक रस्ता

इन्सानी सियासत में,
इमानदारी रहनी चाहिए।
मंजिल पर पहुंचने में,
शराफ़त दिखनी चाहिए।
कौन जानता है कि,
एक दिन रस्ते पर,
फ़रिश्ते मिलेंगे।
तुम्हारी चाहत में तुमसे कुछ कहेंगे।
अगर मांगने के लिए कुछ कहेंगे,
रूह तक रस्ते में,
जाने की जरूरत से रूबरू होंगे तो,
सही क़दम उस ओर ही बढ़ेंगे।

इन्सानियत को बरकरार रखने में,
इन्सानी सियासत की बड़ी खबरें,
आसमां तक पहुंच जाती है।
खबरों को लेकर तरह-तरह की बातें हो न हो,
यही दिल के करीब,
पहुंच जाती है।

नेक काम करने वाले,
फ़रिश्ते से नजदीकी रखते हुए आगे बढ़ने की,
हमेशा सोच कर,
आगे चलते हैं।
बदमिजाज शख्सियत को,
इस इल्म की जरूरत नहीं रहती है,
बस रब को अपनी बर्बादी का,
दोष मढ़ते हुए आगे बढ़ने में ही,
सबसे बड़ी कसरत समझते हैं।

समन्दर की गहराई से,
क्या कोई रूबरू हुआ है आजतक।
सम्बन्धों में निकटता पैदा करने वाले,
क्या कारणों से ही,
आगे बढ़ने का ख्याल रखते थे कल तक।

हमेशा लगातार मेहनत और लगन से काम करने की,
कोशिश ही मंजिल पर पहुंचने की,
सबसे बड़ी इबादत है।
इस चुनौती को साकार करने में,
दिल से मेहनत करना ही,
जिंदगी की सबसे बड़ी शराफ़त है।

— डॉ. अशोक, पटना

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - [email protected]

Leave a Reply