बारिश और ‘जामुन’
ये बारिश का मौसम और ‘जामुन’ का जिक्र,
खाने के बाद जीभ नीली हो जाओं बेफिक्र।
जून-जुलाई आये बाजार में बैंगनी रंग छाया,
छोटा लेकिन खूब खास फल मन को भाया।
पर इससे सेहत एकदम ‘हरी-भरी’ हो जाती,
ये बीमारियों को ठीक करने में मदद करती।
ये बारिश का मौसम और ‘जामुन’ का जिक्र,
खाने के बाद जीभ नीली हो जाओं बेफिक्र।
जामुन एक फल नहीं, प्राकृतिक औषधि है,
विटामिन सी व ए का पोषण साथ में फ्री हैं।
डायबिटीज़ का दुश्मन ब्लड शुगर कंट्रोल हैं,
जैम्बोलिन और जैम्बोसीन का तत्व ढाल हैं।
ये बारिश का मौसम और ‘जामुन’ का जिक्र,
खाने के बाद जीभ नीली हो जाओं बेफिक्र।
‘बीज’ का चूर्ण नेचुरल सपोर्टिव मेडिसिन है,
एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में रोग प्रतिरोधक हैं।
जिन्हें बार-बार कई बीमारियाँ होती रहती हैं,
उनके लिए जामुन ‘रामबाण’ से कम नहीं है।
— संजय एम तराणेकर
