कविता – नीरज गोपाल
नीरज साहित्य गगन सम विशाल
जन्मशती श्री नीरज जी की
दो सदियों के गीतकार नायक
पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित
गीतों-गजलों-कविताओं के गायक
दर्शन और दर्द भरे थे उनके गीत
दिल छूने वाले शब्द भावार्पण
कारवां गुज़र गया देखते रह गए
भारतीय संगीत को दी नव पहचान
प्रेम क्या है बताते नीरज जी के गीत
खिले कमल से अप्रतिम बेमिसाल
उगते सूर्य की लालिमा से रंजित
नीरज साहित्य गगन सम विशाल
कोटि नमन कवि नीरज जी को
अमर रहेगी उनकी मधुर आवाज़
अलीगढ़ से हुआ आज गीतकार की जन्मशती
जश्न का शुभ आगाज़
कवि नीरज गोपाल जी को हमारा कोटि-कोटि नमन।
— लीला तिवानी
