रोजगार के आंकड़ों में दिखनी चाहिए
हमारे देश में गरीबों की संख्या घट रहीं,
रोजगार के आंकड़ों में दिखनी चाहिए।
भारत दुनिया में 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था,
हर आदमी नहीं दिखता हँसता-खेलता।
6.2 वृद्धि दर एवं 4.19 ट्रिलियन डॉलर,
तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने को अग्रसर।
प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़ाने करने प्रयास,
नाइजीरिया से भी आगे बढ़े तो उल्हास।
‘कृषि’ का अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान,
एमएसएमई 25 प्रतिशत हैं लक्ष्य महान।
प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में उतार-चढ़ाव हैं,
तीसरी अर्थव्यवस्था बनने का दबाव हैं।
स्टॉक मार्केट में ‘निवेश लाभ’ दिख रहा,
निजी क्षेत्र का पूंजीगत निवेश गिर रहा।
— संजय एम तराणेकर
