किस्मत बनानी पड़ती है
किस्मत ऊपर से बनकर नहीं आती,
बनानी पड़ती है,
क़िस्मत लिखने को अपनी कलम-स्याही,
जुटानी पड़ती है,
बिना प्रयास सफलता यों ही तो नहीं आती,
पानी पड़ती है,
वाह-वाही दुनिया में यों ही नहीं मिलती,
पानी पड़ती है,
सच साबित कराना आसान नहीं मुश्किल,
सहनी पड़ती है,
रिश्तों की सुहानी फसल यों ही नहीं होती,
उगानी पड़ती है,
साथ मिलकर चलना आसान नहीं होता प्रीत,
निभानी पड़ती है।
— लीला तिवानी
