डॉ.यादव, जींद (हरियाणा) में हुए साहित्यिक सम्मान से सम्मानित
वागड़ के युवा साहित्यक डॉ. कान्ति लाल यादव हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था (पंजी) जींद में दिनांक 26/ 10/ 2025 को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। डॉ यादव को ‘लाजवंती चावला स्मृति साहित्य -रत्न सम्मान’ प्रदान किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल, अपर्णा 2500 ₹ भेंट किए गए। डॉ.यादव को पहले भी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से अलग-अलग संस्थाओं के द्वारा सम्मानित किया जाता रहा हैं। उन्हें यह साहित्य सम्मान प्राप्त होने पर साहित्य प्रेमियों ने एवं मित्रों ने उन्हें बधाईयां दी।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष, हरियाणा के डॉ.कृष्ण मिड्ढा थे। विशिष्ट अतिथि निदेशक, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकुला के डॉक्टर धर्म देव विद्यार्थी एवं पूर्व कुलपति कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के डॉ. अविनाश चावला थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला काजल ‘शकुन’ ने की कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ साहित्यकार , समाजसेवी एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित थे। इस मौके साहित्यकारों, कवियों ने अपनी प्रिय रचनाओं के साथ काव्य पाठ भी किया।
