गीत/नवगीत

मैं हार मानूंगा नहीं

जीवन में है संघर्ष सघन
फिर भी जिन्दा हूँ मस्त मगन
चाहें जीवन की ज्योति बुझे, संकल्प त्यागूँगा नहीं
मैं हार मानूंगा नहीं!!1!!

खुशियों का नित व्यापार करूँ
सुख दुःख दोनों स्वीकार करूँ
चाहें अंगारों पे चलना हो, पर छाँह मागूंगा नहीं
मैं हार मानूंगा नहीं!!2!!

अनमोल मिला जो मानव तन
रखिये इसका सम्पूर्ण जतन
मन में कुंठा की आग जले, वह भाव चाहूंगा नहीं
मैं हार मानूंगा नहीं!!3!!

— योगेंद्र पांडेय

योगेंद्र पांडेय

जन्म तिथि : 28/05/1997 जन्म स्थान : सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश पिता : श्री रमेश पांडेय, माता : आशा पांडेय शैक्षिक योग्यता : M. A (English/Hindi), B.Ed व्यवसाय: अध्यापक विधा : छंद, कविता, गीत, ग़ज़ल, मुक्तक रस : वीर रस और श्रृंगार रस सम्मान: साहित्य केतु सम्मान, प्रेमचंद श्रीवास्तव स्मृति सम्मान तथा चंद्रशेखर सम्मान विशेष: विभिन्न राष्ट्रीय काव्य मंचों से काव्यपाठ, विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं से प्रकाशित, आकाशवाणी और दूरदर्शन पर काव्यपाठ मोबाईल नम्बर:6394893753 email:yogendrap974@gmail.com