रूपेश को मिला “कोशी मंच गौरव सम्मान–2025”
सीवान जिले के चैनपुर गाँव के स्व. भीष्म प्रसाद के सबसे छोटे सुपुत्र रूपेश कुमार को “कोशी मंच गौरव सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया। यह भव्य महाधिवेशन ‘अखिल भारतीय सृजन साहित्य मंच, खगड़िया’ देशभर के प्रतिष्ठित कवि-कवयित्रियों की सहभागिता के साथ संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देना था।
