कुण्डलिया छंद
अनुभव से परिपक्वता, काम काज का ज्ञान।
हटते पथ अवरोध भी, मिले जीत सम्मान।।
मिले जीत सम्मान, भाग्य हो उजला सुफला।
रेशम बंधन डोर, आप-सा कोई विरला।।
रिश्ते नाते में प्यार, सौख्य का मधुरिम कलरव।
हो आदर सम्मान, शांति सुख देता अनुभव।।
अनुभव से परिपक्वता, काम काज का ज्ञान।
हटते पथ अवरोध भी, मिले जीत सम्मान।।
मिले जीत सम्मान, भाग्य हो उजला सुफला।
रेशम बंधन डोर, आप-सा कोई विरला।।
रिश्ते नाते में प्यार, सौख्य का मधुरिम कलरव।
हो आदर सम्मान, शांति सुख देता अनुभव।।