पहेलियाँ सब्जियों की
1.विटामिन,आयरन से भरपूर।
कब्ज समस्या कर दे दूर।
दाल में डालो स्वाद बढ़ाओ।
चाहे गर्म पकौड़ियाँ खाओ।
- वजन और मधुमेह घटाती
सोया के सँग साग बनाती।
पाचन को सुधार देती है
लाभ हड्डियों को पहुँचाती।
3.कैल्शियम, पोटैशियम स्रोत है
करे हड्डियों को मजबूत।
बढ़िया साग बनाकर खाओ
नहीं सताता अपच का भूत।
4.अपने आप खेत में उगता
विटामिन, मिनरल का है खजाना।
गर्मी देता है शरीर को
जाड़े में सगपहिता खाना।
5.हरी मुलायम सी फलियों में
प्रोटीन युक्त भरे हैं दाने।
जिस सब्जी में पड़ जाते हैं
चटर – पटर लगते सब खाने।
उत्तर – 1 पालक 2 मेथी 3 सरसों का साग
4 सरसों का साग 5 मटर
— गौरीशंकर वैश्य विनम्र
