भजन/भावगीत

हे मां शारदे! हमको वर दे

वीणा वादिनी,हे वरदायिनी
भुवनेश्वरी,धवल वस्त्रधारिणी
श्वेत कमल है तेरा आसान
मां वसुधा! चरणों में ठौर दे
हे मां शारदे! हमको वर दे …

जगतिख्याता,त्रिकालज्ञा
वागीश्वरी, सर्वआत्मिका
श्वेत हंस है तेरा वाहन
हंसवाहिनी! दृष्टि सिद्ध कर दे
हे मां शारदे! हमको वर दे

पद्मनिलया,चंद्रकांति
क्षुद्रघंटा, ब्रह्मचारिणी
कौमारी, दुर्गा सी बेटी
साहस, शील हृदय में भर दे
हे मां शारदे! हमको वर दे

सौभाग्यदायिनी, कामरूपा
शिवानुजा, चंद्रवदना
श्रीप्रदा! भारती,चेतना
भारत में उमंग अमृतरस भर दे
हे मां शारदे! हमको वर दे

पुस्तकभृत, सर्वदेवस्तुता
वीणापाणि, है ज्ञानरूपा
महामाया, बुद्धिदात्री
देवी! लेखनी पर कृपा कर दे
हे मां शारदे! हमको वर दे

— मनु वाशिष्ठ

मनु वाशिष्ठ

c/o श्री अशोक वाशिष्ठ मंगल भवन ब्लॉक ए फ्लैट नंबर 201 बी बाल मंदिर स्कूल के पास माला रोड कोटा जंक्शन राजस्थान