समाचार

मालीखेड़ा में भव्य कविसम्मेलन का हुआ आयोजन 

दिनांक 27 जनवरी से 2 फरवरी तक प्रायोजक  श्री केदार  सैनी और दिलीप जी सैनी द्वारा मालीखेड़ा में राधाकृष्ण मंदिर पर आयोजित श्रीमद भगवद गीता ज्ञान गंगा यज्ञ के आयोजन एवं पत्रकार श्री अर्जुन सेनी की व्यवस्थापक देखरेख में  भागवत के मंच से 30 जनवरी 2026 की रात्रि को भव्य कविसम्मेलन का आयोजन रखा गया, जिसमें आयोजक केदार सैनी दिलीप सैनी मुख्यातिथि अध्यापक श्री प्रमोद सैनी  एवं कवि  राजेन्द्र आचार्य राजन वीर रस देशभक्ति के कवि के संयोजन में कवि  अरुण गर्ग व्यंग,कविबंधु भेरू चौहान हास्य व्यंग,डॉ.राजेश पुरोहित श्रृंगार ,जितेंद्र बलवारा देशभक्ति  ,कवि भेरू नखराला हंसी व्यंग्य ,नितिन प्रजापति श्रृंगार ने काव्य पाठ किया 

साथ ही  श्री अनिल गुप्ता द्वारा भजन ,श्री नवीन राठौर द्वारा भजन ,श्री महेश चौकसे द्वारा भजन  प्रस्तुत किए गए खबर 24 के डायरेक्टर लोकेश मकवाना द्वारा भी मालिखेड़ा गाँव के लोगों के कार्य सब्जी की खेती पर सुंदर कविता प्रस्तुत की गई । कविसम्मेलन में कवियों द्वारा समसामयिक व्यंग्य हास्य और शृंगार की सुंदर संदेशात्मक कविताओं की प्रस्तुति दी गई  बहुत ही संख्या में ग्रामवासियों ने कविसम्मेलन में श्रोता के रूप में पंडाल को तालियों से गुंजायमान कर दिया और गांव के आदमी ,औरतों,बच्चों के अपार जनसमूह द्वारा खूब ठहाके लगाए गए कविसम्मेलन रात्रि 1 बजे तक चला अपार जन समूह में पुरुष महिलाओं बच्चों दर्शको के ठहाकों के साथ कविसम्मेलन सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी आयोजक श्री दिलीप सैनी केदार सैनी  एवं पत्रकार अर्जुन सेनी एवं  द्वारा दी गई  कवियों का माल्यार्पण एवं दुपट्टा ओढाकर सम्मान अभिनंदन किया गया साथ ही ललित जांगिड़ ,डॉ.विष्णु सेन एवं प्रताप सिंह झाला का विशेष्य सानिध्य प्राप्त हुआ।

डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित

पिता का नाम - शिवनारायण शर्मा माता का नाम - चंद्रकला शर्मा जीवन संगिनी - अनिता शर्मा जन्म तिथि - 5 सितम्बर 1970 शिक्षा - एम ए हिंदी सम्प्रति अध्यापक रा उ मा वि सुलिया प्रकाशित कृतियां 1. आशीर्वाद 2. अभिलाषा 3. काव्यधारा सम्पादित काव्य संकलन राष्ट्रीय स्तर की पत्र पत्रिकाओं में सतत लेखन प्रकाशन सम्मान - 4 दर्ज़न से अधिक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित अन्य रुचि - शाकाहार जीवदया नशामुक्ति हेतु प्रचार प्रसार पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया संपर्क:- 98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान पिन 326502 मोबाइल 7073318074 Email 123rkpurohit@gmail.com