बजट 2026
संसद भवन में कर बजट 2026 की गरिमामय प्रस्तुति,
आ. सीतारमण जी ने बताई आगामी विकास की युक्ति,
विकसित हो भारत सक्षम हो भारत पर दिया गया ज़ोर,
पर 2026 का बजट जनता की नजरों में रहा कमज़ोर ।
सभी राज्यों की अपेक्षाएं और उम्मीदें थी थोड़ी ज़्यादा,
किंतु बजट आया विकास को वेग देता हुआ कुछ सादा,
वित्त मंत्री की बजट घोषणा से विपक्ष भी हुआ मायूस,
सरकार ने एक-एक कर खून पसीना सब लिया है चूस ।
बजट ने समग्र भारत के विकास की ओर दौड़ाई नजरें,
आई कुछ मन को भी संतोष देने वाली “आनंद” खबरें,
सैन्य शक्ति को किया गया और भी अधिक बलशाली,
देश होगा और भी अधिक आत्मनिर्भर बढ़ेंगी खुशहाली ।
सस्ते हुए खेल कूद के सामान, कपड़े, लेदर आइटम्स,
विमान के कंपोनेंट्स, सोलर एनर्जी से जुड़े प्रोडक्ट्स,
बनेंगे सात हाई स्पीड रेल कारिडोर सेवाएं होंगी सुलभ,
पर्यटन व परिवहन से आर्थिक विकास होगा सौरभ ।
ये बजट बनेगा भविष्य की समृद्धि का उपयोगी माध्यम,
सबका साथ समग्र विकास पुरानी योजनाएं रहेगी क़ायम,
दृढ़ संकल्प से सर्वत्र होगी देश में खुशियों की हरियाली,
होगा भारत विश्व पटल पर और भी अधिक शक्तिशाली ।
— मोनिका डागा “आनंद”
