गजब की चोरियां
छत्तीसगढ़ में हो रहीं हैं गजब की चोरियां,
इस दुनिया में ना जाने क्या-क्या हो रिया।
एक ऐसी चोरी के सुन आप चौंक जाएंगे,
ऐसा भी होता है हँसने से ना रोक पाएंगे?
कोरबा में 40 साल पुराना ‘लोहे’ का पुल,
यहाँ चोरी रातों-रात हुई बत्ती हो गई गुल।
1 दिन पूर्व हसदेव नदी की नहर से गुजरे,
सुबह आए 30 टन वजनी पुल ढूंढे नज़रें।
चोरों ने गैस कटर से पुल काटकर चुराया,
कमाल की बात ये है कोई भी नहीं धराया।
इस चोरी के पीछे एक कबाड़ी का हाथ है,
यारों ऐसे भी होता है बड़ी अजीब बात है।
(संदर्भ-रातों रात पुल चुराकर ले गए चोर)
— संजय एम तराणेकर
