रूपेश कुमार नेपाल की संस्था शब्द द्वारा सम्मानित
काठमांडू, 21 फ़रवरी। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर बिहार के सीवान ज़िले के चैनपुर गाँव निवासी स्वर्गीय भीष्म प्रसाद के सबसे छोटे सुपुत्र रूपेश कुमार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में ‘मातृभाषा रत्न’ अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह गरिमामय सम्मान नेपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा प्रदान किया गया।
