प्रथम आलिंगन
कितना जरूरी होता है
प्रथम आलिंगन…
दो अजनबी लोगों की
आत्मा की तृप्ति के लिए।
वो! चाहे फिर प्रेम हो
या फिर दोस्ती में…
दो अजनबियों को
और पास लाकर
रिश्तें की गहराई को
बताता है प्रथम आलिंगन।
खुशनसीब होते हैं
वो! इंसान… जो
प्रथम आलिंगन के,
खूबसूरत अहसास से
गुजरकर अपने रिश्ते की
नीव को..
मजबूती की दीवारें देते हैं।
— निधि ‘मान सिंह’
