समाचार

अभिनव काव्यांश मंच का अभिनव काव्य सम्मेलन

मंडला 30 मार्च को अखिल भारतीय स्तर की संस्था अभिनव काव्यांश मंच द्वारा ओनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन लक्ष्मी शिमला शर्मा के संयोजन अंजना सिन्हा के संचालन दीप्ति राजौरा के विशेष सहयोग व मंडला मध्यप्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय अवार्ड से पुरस्कृत,वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर(डा)शरद नारायण खरे की अध्यक्षता में किया गया,जिसमें सिद्धेश्वरी सराफ,रजनी कटारे,माधवी गम्भीर,अर्चना द्विवेदी,कविता जांगिड़,संगीता वैद, सुषमा श्रीवास्तव,विवेक विश्वास,स्नेहलता पांडेय सहित विभिन्न राज्यों के लगभग 15 कवि-कवयित्रियों ने कविता पाठ किया।सभी ने एक से बढ़कर एक कविताओं की प्रस्तुति दी।

     अनुभवी कवि प्रोफेसर शरद नारायण खरे जो देश भर के मंचों व रेडियो- दूरदर्शन से अपनी प्रस्तुतियां देते रहते हैं,तथा देश भर की पत्र-  पत्रिकाओं में पढ़े-सराहे जाते हैं,ने अध्यक्ष के रूप में सभी रचनाकारों की प्रस्तुतियों पर सटीक ,जोशीली टिप्पणियां कहीं,और माहौल को जीवंत बनाये रखा,ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ ही जब तरन्नुम में प्रयोगवादी श्रंगार मुक्तक पढ़ें तो वातावरण उल्लास और ऊर्जा से भर गया–

    “तेरे आँसू मैं लेकर के,तुझे मैं हास देता हूँ।

     तेरी खामोशियां तुझे विश्वास देता हूँ।

     तेरे ही वास्ते दुनिया,ज़माना है तेरी खातिर,

     तुझे धरती में देता हूँ,तुझे आकाश देता हूं।।”

 लक्ष्मी शिमला शर्मा ,अंजना सिन्हा व दीप्ति राजौरा के गीतों को ज़बरदस्त दाद मिली‌आभार प्रदर्शन के साथ ही कार्यक्रम समाप्त हुआ।

*प्रो. शरद नारायण खरे

प्राध्यापक व अध्यक्ष इतिहास विभाग शासकीय जे.एम.सी. महिला महाविद्यालय मंडला (म.प्र.)-481661 (मो. 9435484382 / 7049456500) ई-मेल-khare.sharadnarayan@gmail.com