बाल कविता

सब्जियां सर्दियों में

खूब खाइए सब्जियां,
स्वस्थ रहे शरीर,रोग ना व्यापै,
देख सब्जियों की शक्ति को,
सर्दी भी थर थर कांपै।

खूब बनाएं सूप,कभी भी पीएं,
है चायकॉफी पर भारी,
इसकी महिमा, कही ना जाए,
है बहुत हितकारी।

अदरक,लहसुन,प्याज,धनिया,
हरीमिर्च अलबेली,
सरसों,चना, मैथी, बथुआ,
पालक संग भाती है मूली।

शकरकंद,अमरुद,बेर,संतरा से
मन नहीं भर पाता,
कब्ज़ करें दूर, लेकिन
सर्दीखांसी से भी इनका नाता।

चुकंदर,गाजर,आंवला का जूस
है विटामिन से भरपूर,
मिले शक्ति, आंखों की ज्योति,
हो जाए कमजोरी दूर।

खेतों में है खड़ा मीठा गन्ना,
चना चौधरी, मटर गुलाम,
इन्हीं अदाओं पर मर रही,
ठाड़ी सरसों करती सलाम।

— मनु वाशिष्ठ

मनु वाशिष्ठ

c/o श्री अशोक वाशिष्ठ मंगल भवन ब्लॉक ए फ्लैट नंबर 201 बी बाल मंदिर स्कूल के पास माला रोड कोटा जंक्शन राजस्थान